फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFT MBA IB 2022 Result: एनटीए ने जारी किया आईआईएफटी एमबीए प्रवेश-परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

Tue, 01 Feb 2022 07:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Steps to Download IIFT MBA Score Cards: आईआईएफटी एमबीए प्रवेश-परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उन उम्मीदवारों की IIFT मेरिट सूची जारी करेगी, जिन्हें MBA इंटरनेशनल बिजनेस (IB) प्रोग्राम में दाखिले के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
IIFT MBA IB 2022 Result - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIFT MBA IB 2022 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) में MBA इंटरनेशनल बिजनेस (IB) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए ntaresults.nic.in और iift.nta.nic.in पर जा सकते हैं। एनटीए द्वारा आयोजित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT)की एमबीए प्रवेश परीक्षा 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए अपने क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि आदि का उपयोग करना होगा। वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  

दिसंबर में हुई थी आईआईएफटी की एमबीए प्रवेश परीक्षा

एनटीए ने आईआईएफटी की एमबीए प्रवेश परीक्षा पांच दिसंबर, 2021 के साथ-साथ 23 दिसंबर, 2021 को अलग से सात शहरों के लिए आयोजित की थी। उन शहरों में पहले चक्रवात के खतरे के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके साथ ही, आईआईएफटी प्रवेश परीक्षा की आंसर की छह जनवरी, 2022 को जारी की गई थी। एमबीए दाखिले के दूसरे दौर में उपस्थित होने के लिए चुने गए उम्मीदवारों की पूरी सूची आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट iift.ac.in पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, आईआईएफटी 2022 मेरिट सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द प्रदर्शित की जाएगी। 

विज्ञापन

IIFT MBA IB 2022 Result Score Cards डाउनलोड करने का तरीका

IIFT 2022 स्कोर कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं- 
  1. एनटीए आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर जाएं।
  2. "स्कोर कार्ड आईआईएफटी (एमबीए) 2022-24" वाले लिंक बटन पर क्लिक करें।
  3. यहां अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  4. इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आईआईएफटी प्रवेश-परीक्षा का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंट आउट सहेज कर रख लें।
  
विज्ञापन

IIFT एमबीए प्रवेश परीक्षा में अब आगे क्या?

आईआईएफटी एमबीए प्रवेश-परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उन उम्मीदवारों की IIFT मेरिट सूची जारी करेगी, जिन्हें MBA इंटरनेशनल बिजनेस (IB) प्रोग्राम में दाखिले के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आईआईएफटी चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में निबंध लेखन और समूह चर्चा (जीडी), व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) का दौर शामिल है। हालांकि, कोविड -19 संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संस्थान फरवरी 2022 में व्यक्तिगत साक्षात्कार का दौर ऑनलाइन आयोजित कर सकता है। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें