IGNOU MBA and B.Ed Entrance Exam 2020: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU - Indira Gandhi National Open University) के एमबीए व बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो निश्चित समय सीमा में आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी, शुक्रवार 31 जनवरी 2020 से शुरू हो रही है।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा आयोजित की जाती है। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू ओपनमैट (IGNOU OPENMAT) और बीएड के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू बीएड (IGNOU B.Ed)। ये दोनों परीक्षाएं एनटीए द्वारा ही कराई जाती हैं।
लाखों अभ्यर्थियों को 2020 के लिए दोनों प्रवेश परीक्षाओं का इंतजार है। यहां हम आपको बता रहे हैं इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी, परीक्षा कब होगी, एडमिट कार्ड कब आएंगे समेत अन्य जानकारी।
ये रहेगा शेड्यूल