इस सुरंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी ‘बार्डर वॉल’ योजना की कमियों को भी उजागर कर दिया है। मेक्सिको सीमा पर सुरंगों के जरिये आवाजाही रोकने के लिए इस बार्डर वॉल प्रोजेक्ट में जमीन के कई फीट अंदर तक दीवार की नींव रखी जानी है, लेकिन यह सुरंग करीब 21 मीटर गहराई में खोदी गई है यानी बार्डर वॉल से भी गहरे कुएं के अंदर से इसकी शुरुआत होती है।
ऐसी है सुरंग
- 4309 फुट यानी 1313 मीटर लंबी है यह नई खोजी गई सुरंग
- 5.5 फुट की ऊंचाई और करीब 2 फुट चौड़ी है यह सुरंग
- 21.3 मीटर की औसत गहराई में खोदा गया है पूरी सुरंग को
- 2966 फुट (904 मीटर) की थी इससे पहले सबसे लंबी सुरंग
- 2014 में सैन डियागो में ही खोजी गई थी यह सुरंग भी
- 2016 में भी कैलिफोर्निया में ही कई छोटी सुरंग मिली थी