फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR AIEEA: आईसीएआर पीजी, जेआरएफ/ एसआरएफ की समय-सीमा 23 जून तक बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

Fri, 16 Jun 2023 02:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAR AIEEA (PG) JRF/SRF : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ICAR AIEEA (PG) और AICE-JRF/ SRF (Ph.D) -2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ICAR AIEEA Exam 2023 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAR AIEEA (PG) JRF/SRF : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ICAR AIEEA (PG) और AICE-JRF/ SRF (Ph.D) -2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार अब आईसीएआर पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in पर 23 जून शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इसके बाद उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 25 से 27 जून, 2023 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

NTA ने पहले घोषणा की थी कि ICAR-AIEEA परीक्षा के माध्यम से पहले किए गए ICAR UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) -UG के माध्यम से किया जाएगा। लेकिन अब अलग परीक्षा आयोजित की जा रही है।
 

NTA द्वारा अधिसूचना में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D) परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। आईसीएआर प्रवेश परीक्षा -2023 [एआईईईए (पीजी) और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी)] के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिससे इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। 
 

ICAR प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT मोड) में आयोजित की जाएगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (PhD) अंग्रेजी में आयोजित किए जाएंगे। योग्यता, परीक्षा की योजना, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, परीक्षा शुल्क, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी आईसीएआर वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन में निहित है।
 
विज्ञापन

ICAR AIEEA PG 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाएं।
  2. उम्मीदवार गतिविधि के तहत वांछित पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें