फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां है डायरेक्ट लिंक और आगे की प्रक्रिया

Tue, 16 Jul 2019 11:49 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
du admission 2019
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


DUET का आयोजन एनटीए द्वारा 3 से 6 जुलाई 2019 तक अलग-अलग शिफ्टों में किया गया था। ये पहली बार था जब एनटीए ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न यूजी व पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 2,22,361 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 81,307 यूजी कोर्सेज के लिए और 1,28,699 पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा दो घंटे की थी और कंप्यूटर मोड पर ली गई। 

NTA DUET 2019: ऐसे देखें परिणाम

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर डुएट रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां अपना फॉर्म नंबर और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज करें और लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपना परिणाम देख पाएंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें