स्कोर की गणना करने के चरण
उम्मीदवार NEET UG अंतिम उत्तर कुंजी 2024 की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं -
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई। इस उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को 01 जून सुबह 11:00 बजे तक का समय दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद एनटीए ने अब अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
NEET UG 2024 Final Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG 2024 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- संभावित अंकों की गणना करने के लिए उत्तरों का मिलान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।