फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR NET June 2024: सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ी, यहां देखें संशोधित कार्यक्रम

Wed, 22 May 2024 12:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR NET June 2024: एनटीए ने सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। आवेदन से चूके उम्मीदवार नीचे संशोधित तिथियां देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का एक और मौका दिया है। सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 27 मई तक बढ़ा दिया गया है। जो भी उम्मीदवार किसी भी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर तय समयसीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन

27 जून को होगी परीक्षा

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर नेट 2024) का जून सत्र 25, 26 और 27 जून को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान करने, सहायक प्रोफेसरों की भर्ती और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।

एनटीए ने संशोधित पंजीकरण तिथियों की घोषणा करते हुए कहा, "यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जैसा कि सूचना बुलेटिन में कहा गया है, परीक्षा 25, 26 और 27 जून, 2024 को ही आयोजित की जाएगी।"

एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून, 2024 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 01.05.2024 से https://csirnet.nta.ac.in/ पर जमा किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिससे इच्छुक उम्मीदवार उक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।"
विज्ञापन

सीएसआईआर नेट जून 2024 संशोधित कार्यक्रम

परीक्षा के लिए संशोधित पंजीकरण और आवेदन सुधार तिथियां इस प्रकार हैं:
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2024 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 मई, 2024 (रात 11:50 बजे तक)
सुधार विंडो 29 से 31 मई, 2024 तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें