परीक्षा चार, पांच, 11 और 12 फरवरी को प्रत्येक दिन दो पारियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 14,204 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जबकि इनमें से 13,545 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मॉड्यूल पूर्णता प्रमाण-पत्र नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) द्वारा उचित समय पर जारी किया जाएगा।