ऐसे डाउनलोड करें अपना सर्टिफिकेट
- सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट कीआधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- "Download CSIR NET E-certificate" लिंक पर क्लिक करें।
- ज़रूरी जानकारी डालें: रोल/एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन।
- परीक्षा सत्र (दिसंबर 2025) चुनें।
- पीडीएफ सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
यदि किसी अभ्यर्थी को अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या परेशानी का सामना कर पड़ता है तो वह एनटीए से हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं। अधिक नवीनतम अपडेट्स के लिए, उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
कब हुई थी परीक्षा?
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 2,12,522 अभ्यर्थियों के लिए 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा 5 विषयों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
सीएसआईआर सर्टिफिकेट के क्या फायदे हैं?
सीएसआईआर नेट सर्टिफिकेट से पढ़ाई और करियर के कई फायदे मिलते हैं:
- आर्थिक मदद के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्यता।
- यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता।
- विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में एक सर्टिफाइड रिसर्चर के तौर पर पहचान।
- जाने-माने संस्थानों में पीएचडी प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने का मौका।
- पढ़ाई से जुड़ी प्रोफाइल और रिसर्च की विश्वसनीयता को बेहतर बनाता है।