फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG: नीट-यूजी में नकल और धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नया प्लेटफॉर्म

Sat, 26 Apr 2025 10:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NEET-UG: मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा नीट-यूजी के संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। एनटीए के मुताबिक यह फैसला पिछले साल हुई परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसी अनियमितताओं के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
NTA - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा नीट-यूजी के संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। एनटीए अधिकारियों के अनुसार, यह कदम पिछले साल हुई परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसी अनियमितताओं के बाद उठाया गया है, ताकि इस बार ऐसे मामलों को रोका जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - RRB JE Exam Cancelled: 22 अप्रैल को दूसरी पाली में हुई आरआरबी जेई परीक्षा रद्द; जानें क्या रही वजह

प्लेटफॉर्म से संदिग्ध गतिविधि की जा सकती है रिपोर्ट
इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी है कि वे उन अनैतिक तत्वों के बहकावे में न आएं जो गलत कामों में लिप्त हैं तथा झूठे दावों के जरिए अभ्यर्थियों को धोखा देने का प्रयास करते हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उम्मीदवार किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट करने के लिए तीन प्रमुख श्रेणियां तय की गई हैं:
  • अवैध वेबसाइट्स या सोशल मीडिया अकाउंट्स जो नीट प्रश्नपत्र का दावा करते हैं।
  • वे व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री का दावा करते हैं।
  • वे व्यक्ति जो एनटीए या सरकारी अधिकारियों के रूप में खुद को प्रस्तुत करते हैं और धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के साथ फाइल भी कर सकेंगे अपलोड
एनटीए के डायरेक्टर जनरल, प्रदीप सिंह खरोल ने कहा कि यह रिपोर्टिंग फॉर्म काफी सरल है, जिसमें उम्मीदवार को उस गतिविधि के बारे में विवरण देना होगा, जिसमें उसने धोखाधड़ी देखी हो, साथ ही वह घटना कब और कहां हुई, इसकी जानकारी भी देनी होगी। उम्मीदवारों को यह भी विकल्प मिलेगा कि वे अपनी रिपोर्ट के साथ सहायक फाइल भी अपलोड कर सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - RRB JE Answer Key: आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 30 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति

4 मई को आयोजित होगी नीट-यूजी की परीक्षा
यह पहल 'पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024' के तहत की जा रही है, जो सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और धोखाधड़ी को खत्म करने और उम्मीदवारों के भविष्य की रक्षा करने का उद्देश्य रखता है। नीट-यूजी की परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि से बचें और इसकी सूचना इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से दें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें