दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
CM Rekha Gupta: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आरोप लगाया है। वरुण के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री के इशारे पर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) प्रशासन एनएसयूआई के उम्मीदवारों को परेशान कर रहा है। उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की धमकी दी जा रही है। पूछताछ के नाम पर उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल झांसला को तीन घंटे तक रोका गया। नामांकन के बाद उम्मीदवारों को केवल चार दिन का समय प्रचार-प्रसार के लिए मिलता है।
मगर, प्रशासन जानबूझकर उम्मीदवारों को छात्रों तक पहुंचने से रोक रहा है। जबकि एबीवीपी के उम्मीदवार प्रतिबंध के बावजूद प्रिंटेड सामग्री बांट रहे हैं। एनएसूयआई उम्मीदवारों को नोटिस और धमकियां दी जा रही हैं। छात्रों से अपील है कि वह अपने वोट से इस अन्याय का जवाब दें। साथ ही न्यायालय से आग्रह है कि इस अन्यायपूर्ण प्रथा को तुरंत रोका जाएं। ब्यूरो