फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएस-आईसीएआर फेलोशिप: कृषि की नई तकनीकों पर रिसर्च का मौका, हर महीने मिलेंगे 2000 डॉलर; जानें क्या है योग्यता

Wed, 23 Sep 2026 03:45 PM IST
शाहीन परवीन मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर सलाहकार

सार

कृषि क्षेत्र में रिसर्च और नई तकनीकों को सीखने के इच्छुक छात्रों और शोधार्थियों के लिए एनएस-आईसीएआर इंटरनेशनल फेलोशिप 2026 एक बेहतरीन अवसर है। इस फेलोशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को विदेश में अध्ययन और शोध के साथ आर्थिक सहायता भी मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है।
विज्ञापन
एनएस-आईसीएआर इंटरनेशनल फेलोशिप - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि और संबद्ध विज्ञान में मास्टर डिग्री धारकों से नेताजी सुभाष (एनएस)-आईसीएआर इंटरनेशनल फेलोशिप-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह फेलोशिप कृषि क्षेत्र की उभरती और महत्वपूर्ण तकनीकों से जुड़े आईसीएआर के प्राथमिकता वाले शोध क्षेत्रों में पीएचडी करने का अवसर देती है। इसके तहत उम्मीदवार कृषि विश्वविद्यालयों में शोध कर सकेंगे।

आवश्यक योग्यताएं

एनएस-आईसीएआर इंटरनेशनल फेलोशिप के तहत पीएचडी के लिए 30 फेलोशिप दी जाएगी। इसकी अवधि तीन साल होगी। इसका उद्देश्य कृषि और संबद्ध विज्ञान के क्षेत्र में नई तकनीकों पर शोध के लिए विशेषज्ञ तैयार करना और भारतीय कृषि अनुसंधान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है। इसके लिए आवेदक के पास कृषि या संबद्ध विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। सामान्य उम्मीदवार के कम से कम 6.60 ओजीपीए (10 में से) या 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आवेदन की अंतिम   तिथि तक उम्मीदवार की उम्र 35 साल और इन-

विज्ञापन

सर्विस उम्मीदवारों की उम्र 40 साल से अधिक नहीं
होनी चाहिए।

विदेश में पढ़ाई का मौका

भारतीय उम्मीदवारों को आईसीएआर की ओर से तय विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में पीएचडी करने का मौका मिलेगा। वहीं, विदेशी उम्मीदवार आईसीएआर-एयू प्रणाली के तहत चुने गए भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर सकेंगे। फेलोशिप के तहत फसल विज्ञान, बागवानी, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो टेक्नोलॉजी, पशु विज्ञान, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि इंजीनियरिंग और मत्स्य विज्ञान जैसे क्षेत्रों में शोध किया जा सकता है। इनमें जीनोमिक्स, जीन एडिटिंग, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकें भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मिलेगी आर्थिक सहायता

विदेश में पीएचडी करने वाले चयनित भारतीय फेलो को हर महीने 2,000 अमेरिकी डॉलर और एक वर्ष में 1,000 अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त आकस्मिक राशि दी जाएगी। भारत में अध्ययन करने वाले विदेशी फेलो को 40,000 रुपये प्रतिमाह और 25,000 रुपये प्रतिवर्ष आकस्मिक और तैयारी संबंधित खर्च के लिए राशि मिलेगी। परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय इकोनॉमी क्लास हवाई यात्रा का खर्च भी निर्धारित नियमों के अनुसार वहन किया जाएगा। अन्य खर्चों और संस्थान की फीस के लिए फेलोशिप से मिलने वाली राशि का उपयोग नियमों के अनुसार किया जा सकेगा।
  • फेलोशिप की अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवार के पास कृषि या संबद्ध विज्ञान में मास्टर डिग्री होना जरूरी है।
  • फेलोशिप की राशि का इस्तेमाल जरूरी खर्चों और संस्थान की फीस के लिए कर सकते हैं।

ई-मेल से करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को तय प्रारूप में आवेदन तैयार कर 25 सितंबर, 2026 तक एडीजी (एचआरडी) के ई-मेल adg.hrd.applications@gmail.com पर भेजना होगा। ई-मेल की विषय पंक्ति में ‘एनएसआईएफ के लिए आवेदन, आवेदक का नाम और संपर्क नंबर’ लिखना जरूरी है। चयन के दौरान उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, शोध योजना, उपलब्धियों और कार्य अनुभव को देखा जाएगा। इसके बाद चयन समिति मूल्यांकन और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। अधिक जानकारी के लिए आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट icar.org.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें