फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव : अब पीएचडी-अवॉर्ड ऑफ इंस्टीट्यूट फेलोशिप के लिए नहीं होगा साक्षात्कार, एम्स प्रवेश परीक्षा भी दो बार

Wed, 12 Jul 2023 09:17 AM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एम्स से पीएचडी करने या अवॉर्ड ऑफ इंस्टीट्यूट फेलोशिप हासिल करने के लिए अब छात्रों को साक्षात्कार से नहीं गुजरना पड़ेगा। चयन प्रक्रिया में सुधार के लिए एम्स ने साक्षात्कार को हटा दिया है।
विज्ञापन
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS PhD Entrance Exam & Award of Institute Fellowship: एम्स से पीएचडी करने या अवॉर्ड ऑफ इंस्टीट्यूट फेलोशिप हासिल करने के लिए अब छात्रों को साक्षात्कार से नहीं गुजरना पड़ेगा। चयन प्रक्रिया में सुधार के लिए एम्स ने साक्षात्कार को हटा दिया है। अब छात्रों को परीक्षा में मेरिट हासिल करनी होगी। मेरिट वाले छात्रों को ही यह सुविधा हासिल हो सकेगी।

 

विज्ञापन

अनुसंधान को बढ़ावा देना समय की मांग

एम्स निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने अपने आदेश में कहा है कि संकाय सहित अन्य से पता चला कि पीएचडी और अवार्ड ऑफ इंस्टीट्यूट फेलोशिप के लिए चयन प्रक्रिया में सुधार की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही एम्स में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए भी यह समय की मांग है। साथ ही, यह बात भी सामने आई कि एम्स में मेधावी पीएचडी छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए इन हाउस फंडिंग तंत्र को विकसित किया जाए।

 

प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलो के तहत 200 करोड़ का इंतजाम

एम्स में उच्च प्रभाव अनुसंधान को सक्षम करने के लिए छात्रों और पुरस्कार संस्थान फेलोशिप की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए 40-50 पीएचडी शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। संस्थान फेलोशिप, को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलो (पीएमआरएफ/PMRF) योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी। 
 

 

मसौदा तैयार, जल्द होगा लागू

पीएचडी के लिए चयन प्रक्रिया में प्रस्तावित संशोधनों का एक मसौदा तैयार किया गया है। शैक्षणिक अनुभाग को इसके तुरंत जांच के लिए कहा गया है। इन प्रस्तावित सुधारों के शीघ्र कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी परिषद, शैक्षणिक समिति, स्थायी वित्त समिति सहित अन्य से आगे विचार-विमर्श करने को कहा गया है। 

 

विज्ञापन

पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा साल में दो बार

डीएम/एमसीएच के साथ देश के विभिन्न केंद्रों पर पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह वस्तुनिष्ठ, पारदर्शिता होनी चाहिए और लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। इसके लिए किसी भी स्तर पर कोई साक्षात्कार नहीं होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें