केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय विद्यालयों में सीटों की संख्या में किसी भी प्रकार का इजाफा करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालयों की मौजूदा सीटों की संख्या को बढ़ाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है।
पिछले पांच सालों में खाेले इतने नए केवी
वहीं केंद्रीय विद्यालय से ही संबंधित एक अन्य सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान देशभर में 122 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की गई है। यह है एक सतत प्रक्रिया है। केवी मुख्य रूप से रक्षा और अर्ध-सैन्य कर्मियों, केंद्रीय स्वायत्त निकायों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और केंद्रीय सहित हस्तांतरणीय केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए खोले जाते हैं।