पश्चिम बंगाल में अब दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्री-फाइनल परीक्षा नहीं होगी। इस बात की घोषणा सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को स्कूल स्तर पर प्री- फाइनल परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। इस बात का निर्णय सूबे के शिक्षा विभाग ने लिया है।