फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कॉलेजों में दाखिले के लिये कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा

Fri, 14 Aug 2020 07:21 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता, 13 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये छात्रों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, 'मैं बहुत जोर देकर यह बात कह रहा हूं कि दाखिले के दौरान कॉलेज किसी भी आवेदक से एक भी रुपया न वसूले।'

उन्होंने कहा, ' विवरण पुस्तिका के लिये भी कॉलेज छात्रों से पैसे न वसूलें। इसी तरह स्नातक पाठ्यक्रमों वाले विश्वविद्यालय भी आवेदकों से कोई शुल्क न लें। '
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा कि कोविड-19 के चलते छात्र पहले ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन पर किसी तरह का आर्थिक बोझ न डाला जाए।

मंत्री के बयान के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें