मुख्यमंत्री माणिक साहा का बयान
मुख्यमंत्री साहा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “यह कदम त्रिपुरा में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में त्रिपुरा में कुल 225 MBBS सीटों की बढ़ोतरी हुई है। यह राज्य सरकार की स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा को त्रिपुरा के स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास में लगातार सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि हमारे उस मिशन का अहम हिस्सा है, जिसके तहत हम त्रिपुरा में मेडिकल शिक्षा को सशक्त और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”