फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2023: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिलों के लिए कल होगी क्लैट परीक्षा, इन निर्देशों का रखें ध्यान

Sat, 17 Dec 2022 01:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NLUs CLAT 2023 Exam: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) रविवार, 18 दिसंबर, 2022 को CLAT 2023 परीक्षा आयोजित की जाएगी। क्लैट परीक्षा दोपहर दो बजे से चार बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
CLAT 2023 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NLUs CLAT 2023 Exam: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) रविवार, 18 दिसंबर, 2022 को CLAT 2023 परीक्षा आयोजित की जाएगी। क्लैट परीक्षा दोपहर दो बजे से चार बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2023 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कंसोर्टियम ने पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए थे। उम्मीदवार एनएलयू कंसोर्टियम की और आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर 17 दिसंबर, 2022 तक क्लैट 2023 का अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।   

विज्ञापन

CLAT 2023 के लिए 127 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए

CLAT 2023 देश भर में 127 से अधिक परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए उम्मीदवारों को CLAT परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। हाल ही में, परीक्षा अधिकारियों ने राजकोट (गुजरात) को एक नए परीक्षा केंद्र के रूप में घोषित किया है और इसने CLAT में भाग लेने वाले संस्थानों की सूची में गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सिलवासा के एक और परिसर को भी जोड़ा है।

 

CLAT 2023: इन दस्तावेजों को साथ ले जाएं

उम्मीदवारों को क्लैट 2023 परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश-पत्र, एक वैध सरकारी आईडी प्रूफ (इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड/पीडीएस फोटो कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई भी एक हो सकता है।)  के अलावा PwDs/SAPs को अपना मूल विकलांगता प्रमाण-पत्र परीक्षण केंद्र पर ले जाना चाहिए। 

 

विज्ञापन

CLAT 2023 परीक्षा के अहम दिशा-निर्देश

  • उम्मीदवारों को काला या नीला बॉलपॉइंट पेन, पानी के लिए एक पारदर्शी बोतल, अपना फेस मास्क और एक एनालॉग घड़ी ले जाने की अनुमति होगी। 
  • उम्मीदवारों को क्लैट परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर कोई बैग या कोई अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • CLAT 2023 परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा निरीक्षक द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित क्लैट 2023 का प्रवेश-पत्र अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए। 
  • क्लैट एडमिशन प्रक्रिया के उम्मीदवारों को इसे प्रस्तुत करना होगा।
  • उम्मीदवार परीक्षा खत्म होने के उपरांत प्रश्न पत्र और ओएमआर आंसर शीट की प्रति अपने पास रख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें