फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएलएसआईयू ने खुद को किया क्लैट से अलग, NLAT नाम से होगी प्रवेश परीक्षा

Fri, 04 Sep 2020 05:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
छात्राएं - फोटो : iStock
विज्ञापन

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बंगलूरू ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए अपने यहां लॉ पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। अब NLSIU एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग एंट्रेंस टेस्ट कराएगा। एनएलएसआईयू, इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए  नेशनल लॉ एप्टीटयूट टेस्ट ( NLAT) का आयोजन कराएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- DU Admissions 2020: जानिए कब तक आएगी पहली कटऑफ, छह सितंबर से परीक्षाएं शुरू


यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जायेगी। जिसके जरिए विश्वविद्यालय में 120 सीटों पर दाखिला होगा। दरअसल, इस साल एनएलएसआईयू ने खुद को क्लैट प्रवेश परीक्षा से अलग कर लिया है। इस बारे में विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक होगा। एनएलएटी ( NLAT) परीक्षा की आंसर की 12 सितंबर तक जारी की जाएगी और रिजल्ट 15सितंबर को जारी होगा और इसके बाद नए शैक्षणि सत्र की शुरुआत 18 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रवेश परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगें। कुल 40 प्रश्न होंगें और हर सही प्रश्न के लिए 2 नंबर मिलेंगे। गलत जवाब देने वाले अभ्यर्थियों के नंबर कटेंगे भी। परीक्षा के लिए 45 मिनट की समयावधि तय की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें