वाराणसी के राजातालाब स्थित भारत माता इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है। अभ्यर्थी इस इंस्टीट्यूड द्वारा संचालित विभिन्न कोर्स BCA, PGDCA व DCA आदि में 16 अक्टूबर तक दाखिला ले सकते हैं।
दरअसल, कोरोना महामारी के मद्देनजर भारत माता इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी थी, ताकि छात्रों को प्रवेश लेने में कोई दिक्कत न हो। अब छात्र 16 अक्टूबर तक इंस्टीट्यूट में प्रवेश ले सकते हैं। इस बात की जानकारी संस्थान के निदेशक हंस नारायण शर्मा ने दी है । यह संस्थान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है।