फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Jamshedpur: बीओजी अध्यक्ष ने संकाय सदस्यों से की मुलाकात, रैंकिंग सुधार और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर

Fri, 08 Aug 2025 02:43 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIT Jamshedpur: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ने हाल ही में संस्थान के संकाय सदस्यों से मुलाकात कर रैंकिंग सुधार और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jamshedpur: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील अलघ ने संस्थान का हाल ही में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के संकाय सदस्यों के साथ भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


संस्थान के जारी बयान के मुताबिक, सुनील अलघ एसकेए एडवाइजर्स नामक एक रणनीतिक सलाहकार फर्म के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं, जो व्यापार, मार्केटिंग और ब्रांड प्रबंधन में माहिर हैं। उन्हें हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्वारा एनआईटी जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रैंकिंग में सुधार के लिए जताया भरोसा  

अलघ ने गुरुवार को संस्थान के डायमंड जुबली हॉल में डीन, विभागाध्यक्षों और एनआईटी के संकाय सदस्यों को संबोधित किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए, अलघ ने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईटी जमशेदपुर आने वाले वर्षों में अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करेगा।

सुधार और विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान

अलघ ने कहा कि संस्थागत रैंकिंग में सुधार के लिए आवश्यक मानदंडों को मजबूत करने के प्रयास किए जाएँगे और बुनियादी ढाँचे के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही संकाय, अधिकारियों और कर्मचारियों को "लगातार सीखते रहने, जानकारी प्राप्त करते रहने और नए विचारों के साथ खुद को अद्यतन रखने" के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन


एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने संस्थान के समग्र विकास के लिए एक रोडमैप भी प्रस्तुत किया और सभी से सकारात्मक सोच के साथ सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें