698455 रैंक पर एनआईटी तो 87246 रैंक पर ट्रिपल आईटी
सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग के अंतिम एवं दूसरे राउंड सीट आवंटन के बाद जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ओपन से 6,98,455 एआईआर के विद्यार्थी को जेंडर न्यूट्रल पूल से एनआईटी का आवंटन हुआ है जिसे एनआईटी सूरत में होम स्टेट कोटे से एमएससी केमिस्ट्री ब्रांच का आवंटन हुआ है। वहीं, फीमेल पूल से ओपेन में एनआईटी की क्लोजिंग रैंक 3,22,237 रही।
इस रैंक पर लड़की को एनआईटी जालंधर की टैक्सटाइल ब्रांच होम स्टेट कोटे से मिली। साथ ही ट्रिपल आईटी की ओपन से क्लोजिंग रैंक जेंडर न्यूट्रल पूल से 87,246 रही एवं फीमेल पूल से 1,11,689 रही, जिन्हें ट्रिपल आईटी मणिपुर की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच मिली। इसके अतिरिक्त जीएफटीआई की ओपन से क्लोजिंग रैंक जेंडर न्यूट्रल पूल से 42,792 एवं फीमेल पूल से 2,28,621 रैंक रही।
NIT-IIIT Admission: कंप्यूटर साइंस का क्रेज बरकरार
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस ब्रांच का क्रेज देखने को मिला। यहां तक की नार्थ ईस्ट के एनआईटी में भी विद्यार्थियों ने सीएस को अपनी प्राथमिकता में लिया और एनआईटी नगालैंड की सीएस की ओपन से जेंडर न्यूट्रल पूल में अदर स्टेट कोटे से 40,953 रैंक क्लोजिंग रही। साथ ही कंप्यूटर साइंस ब्रांच की ओपन से फीमेल पूल में क्लोजिंग रैंक अदर स्टेट कोटे से 52,015 रही, जिसे एनआईटी नगालैंड में कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिली।