फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIRF Ranking 2025: टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी, आईआईटी मद्रास फिर शीर्ष स्थान पर; देखें एनआईआरएफ रैंकिंग

Thu, 04 Sep 2025 11:37 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIRF Ranking 2025: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग के 10वें संस्करण की घोषणा कर दी है। रैंकिंग की सूची NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर प्रकाशित कर दी गई है। 
विज्ञापन
NIRF Ranking 2025: टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIRF Ranking 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार (04 सितंबर, 2025) को बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Rankings 2025) के 10वें संस्करण की घोषणा कर दी है। हर साल जारी की जाने वाली एनआईआरएफ रैंकिंग विभिन्न मानदंडों के आधार पर भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन और रैंकिंग करती है। रैंकिंग की सूची NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर प्रकाशित कर दी गई है। 

NIRF Ranking Overall: आईआईटी मद्रास शीर्ष स्थान पर

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में आईआईटी मद्रास ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। चौथे स्थान पर IIT दिल्ली, पांचवे पर IIT कानपुर और छठे स्थान पर IIT खड़गपुर शामिल थे। वहीं, IIT रुड़की सातवें स्थान पर रहा। इसके बाद आठवें स्थान पर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली, नौवें पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और दसवें स्थान पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी को जगह मिली।

विज्ञापन


NIRF Ranking 2025: टॉप कॉलेज की सूची में DU का दबदबा, कोलकाता-तमिलनाडु के दो संस्थान भी शामिल; देखें सूची

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैकिंग की देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटी

  1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस,बेंगलुरू
  2. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी,नई दिल्ली
  3. मनीपाल एकडेमी ऑफ हायर एजुकेशन,मनीपाल
  4. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  5. यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, नई दिल्ली
  6. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
  7. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
  8. अमृत विश्व विद्यापीठम्, कोयंबटूर
  9. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
  10. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़

NIRF Ranking 2025: शीर्ष प्रबंधन संस्थान

  • आईआईएम अहमदाबाद
  • आईआईएम बैंगलोर
  • आईआईएम कोझिकोड
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईएम लखनऊ
  • आईआईएम मुंबई
  • आईआईएम कलकत्ता
  • आईआईएम इंदौर
  • एमडीआई गुड़गांव
  • एक्सएलआरआई जमशेदपुर

एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। इस रैंकिंग को तय करने के लिए कई महत्वपूर्ण पैरामीटर का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें टीचिंग और लर्निंग, रिसोर्सेज, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम्स और आउटरीच व समावेशन जैसे मानदंड शामिल हैं। इन्हीं आधारों पर देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को रैंकिंग प्रदान की जाती है।

किन मानदंडों पर तय होती है NIRF Ranking?

NIRF के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन कई मानकों के आधार पर किया जाता है। इनमें शामिल हैं:
  • शिक्षण और सीखना (Teaching & Learning)- कुल वेटेज का 30%
  • शोध और पेशेवर अभ्यास (Research & Professional Practice)- 30%
  • स्नातक परिणाम (Graduation Outcome)- 20%
  • आउटरीच और समावेशन (Outreach & Inclusivity)- 10%
  • धारणा (Perception)- 10%
विज्ञापन

2024 में IIT मद्रास को मिला था पहला स्थान

बीते वर्ष की ओवरऑल कैटेगरी में शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों और संस्थानों की लिस्ट में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास पहले स्थान पर रहा था। इसके बाद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। चौथे स्थान पर IIT दिल्ली, पांचवे पर IIT कानपुर और छठे स्थान पर IIT खड़गपुर शामिल थे। वहीं, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली सातवें स्थान पर रहा। इसके बाद आठवें स्थान पर IIT रुड़की, नौवें पर IIT गुवाहाटी और दसवें स्थान पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) को जगह मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें