फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Vocational Exam 2026: एनआईओएस वोकेशनल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, कितना लगेगा शुल्क? नोट करें अहम तिथियां

Fri, 21 Aug 2026 01:04 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Vocational Exam: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने अक्तूबर-नवंबर 2026 में होने वाली वोकेशनल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, एनआईओएस ने परीक्षा शुल्क और आवेदन की जरूरी तारीखें भी जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
एनआईओएस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS Vocational Exam: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अक्तूबर-नवंबर 2026 में होने वाली व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार nios.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल-मई 2026 की परीक्षा पास नहीं की है या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। NIOS ने पात्र उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीखें भी जारी कर दी हैं।

NIOS Vocational Exam 2026: फीस और आवेदन की तारीखें

फीस का विवरण आवेदन की तारीख
400 प्रति विषय/मॉड्यूल, जिसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट (यदि लागू हो) शामिल हैं 20 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक, बिना लेट फीस
400 प्रति विषय/मॉड्यूल + 150 लेट फीस प्रति विषय 4 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक
400 प्रति विषय/मॉड्यूल + 1,600 कुल लेट फीस प्रति शिक्षार्थी 9 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक

ऑफलाइन फॉर्म नहीं होगा स्वीकार

NIOS वोकेशनल परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। ऑफलाइन फॉर्म या परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को तय समय के अंदर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए NIOS की आधिकारिक वेबसाइट (nios.ac.in, voc.nios.ac.in) देखी जा सकती है।

इन छात्रों के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

अक्तूबर-नवंबर 2026 में होने वाली वोकेशनल एजुकेशन परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसमें अप्रैल-मई 2026 की परीक्षा में असफल रहे छात्र और अपने अंकों में सुधार करना चाहने वाले पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

NIOS Vocational Exam 2026: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट voc.nios.ac.in पर जाएं।
  • Exam Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एनरोलमेंट नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जिस विषय/मॉड्यूल की परीक्षा देनी है, उसे चुनें।
  • निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें