इस राउंड में ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटी, केंद्रीय संस्थान और ईएसआईसी संस्थानों की सीटें शामिल हैं। सीटों का आवंटन उम्मीदवारों की NEET UG 2026 रैंक, श्रेणी, भरे गए विकल्प और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।
रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?
MCC के पहले राउंड के सीट आवंटन रिजल्ट में उम्मीदवारों को सीट से जुड़ी ये जानकारी मिलेगी:
- अखिल भारतीय रैंक (AIR)
- मिला हुआ कोटा
- आवंटित कॉलेज या संस्थान
- आवंटित कोर्स
- आवंटित श्रेणी
- उम्मीदवार की श्रेणी
- सीट आवंटन की स्थिति
उम्मीदवारों को अब क्या करना होगा?
सीट आवंटन का रिजल्ट जारी होने के बाद पहले राउंड में शामिल उम्मीदवारों को अपनी सीट की स्थिति पता चल गई है। जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें कॉलेज, कोर्स और कोटा की जानकारी ध्यान से जांच लेनी चाहिए।
अगर उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट हैं, तो वे एडमिशन की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, जो उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज या कोर्स में सीट चाहते हैं, वे काउंसलिंग नियमों के अनुसार अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज
पहले राउंड में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को कॉलेज में प्रवेश के समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इनमें NEET UG 2026 एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड या रैंक लेटर, सीट आवंटन पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र, वैध सरकारी फोटो आईडी, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट शामिल हैं। दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी कुछ फोटोकॉपी भी साथ रखना बेहतर होगा।