राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने अप्रैल में हुए दसवीं और बारहवीं के एनआईओएस ऑन-डिमांड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी दसवीं और बारहवीं का ऑन-डिमांड परीक्षा रिजल्ट एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें एनआईओएस ऑन-डिमांड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको ऑन-डिमांड रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपने लॉग इन विवरण डालना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं-12वीं का ऑन-डिमांड रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिस आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने देशभर में 1 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल के बीच दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए ऑन-डिमांड परीक्षा का आयोजन कराया था। इससे पहले, एनआईओएस ने आशा प्रमाणपत्र कार्यक्रम का रिजल्ट जारी किया था। यह रिजल्ट voc.nios.ac.in पर जारी किया गया था। इसके साथ ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने अपने माध्यमिक पाठ्यक्रम की परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया था, जो कि जून में होने वाली थी।