इस दिन हुई थी परीक्षा
भारतीय और विदेशी परीक्षा केंद्रों में एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 अक्तूबर से 29 नवंबर तक आयोजित हुई थी। एनआईओएस कक्षा 10वीं की परीक्षा पहले दिन कर्नाटक संगीत और रोजगार कौशल के साथ शुरू हुई, जबकि अंतिम तिथि 29 नवंबर को हिंदुस्तानी संगीत के पेपर के साथ समाप्त हुई।
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा (सैद्धांतिक) के सभी पेपर भारतीय छात्रों के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए और विदेशी छात्रों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित किया गया।
महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करें
NIOS 10वीं और 12वीं के मार्कशीट 2024 में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए:
- पूरा नाम
- जन्म तिथि
- एनरोलमेंट नंबर
- पाठ्यक्रम/कक्षा
- परीक्षा का वर्ष और माह
- कुल अंक
- योग्य अंक
- माता-पिता के नाम
- किसी भी संक्षिप्त रूप का उल्लेख
NIOS Result 2024 चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज में 'NIOS Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवारों को अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।