फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Registrations 2022: एनआईओएस दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Sun, 31 Jul 2022 01:38 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Registrations 2022: छात्रों को आवेदन करते समय आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न दस्तावेजों और जानकारियों की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
NIOS - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS Registrations 2022: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान/NIOS की ओर से रविवार 31 जुलाई, 2022 को कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया/NIOS Registration को समाप्त कर दिया जाएगा। जो भी छात्र एनआईओएस के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपना पंजीयन जल्द से जल्द पूरा कर लें। बता दें कि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सत्र 2022-23 के लिए छात्र एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NIOS Registrations 2022: क्या मिलेगा दूसरा मौका?
जी हां, छात्रों को सत्र 2022-23 के लिए आवेदन करने के लिए एक और मौका तो मिलेगा लेकिन विलंब शुल्क के साथ। छात्र लेट फीस को जमा कर के अपना आवेदन 15 सितंबर, 2022 तक जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 700 रुपये की लेट फीस जमा करनी होगी। बता दें कि एनआईओएस ने इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया था।

NIOS Registrations 2022: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
छात्रों को आवेदन करते समय आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न दस्तावेजों और जानकारियों की जरूरत पड़ेगी। इनमें रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, वैध पहचान पत्र, कक्षा आठवीं या दसवीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

NIOS Registrations 2022: कैसे करेंगे आवेदन?

छात्र अपना पंजीकरण कराने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं कक्षा सत्र 2022-23 के लिए पंजीकरण से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें।
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें