कैसा रहा पास प्रतिशत?
आंकड़ों के अनुसार, सेकेंडरी कोर्स के लिए कुल 2,373 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 982 छात्र पास हुए, जिससे पास प्रतिशत 55.26% रहा। वहीं सीनियर सेकेंडरी कोर्स में 6,338 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, 3,927 परीक्षा में शामिल हुए और 2,373 छात्र सफल हुए। इस श्रेणी में कुल पास प्रतिशत 60.43% दर्ज किया गया।
| कोर्स |
रजिस्ट्रेशन |
परीक्षा में शामिल |
पास हुए छात्र |
पास प्रतिशत |
| सेकेंडरी |
2,373 |
1,777 |
982 |
55.26% |
| सीनियर सेकेंडरी |
6,338 |
3,927 |
2,373 |
60.43% |
लड़कियों और लड़कों के प्रदर्शन में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। सेकेंडरी कोर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 54.29% और लड़कों का 55.77% रहा। वहीं सीनियर सेकेंडरी में लड़कियों का पास प्रतिशत 60.43% और लड़कों का 60.44% रहा।
| कोर्स |
लड़कियां (%) |
लड़के (%) |
| सेकेंडरी |
54.29% |
55.77% |
| सीनियर सेकेंडरी |
60.43% |
60.44% |
एनआईओएस रीचेकिंग 27 मार्च से
जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीचेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी और 15 दिनों तक जारी रहेगी।
रीचेकिंग के लिए प्रति विषय 400 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं री-इवैल्यूएशन की सुविधा केवल कक्षा 12 के छात्रों के लिए है, जिसके लिए प्रति विषय 1,200 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा 50 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क भी देना होगा।
एनआईओएस रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- Secondary/Higher Secondary NIOS ODE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एनरोलमेंट नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- सबमिट करके स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।