फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Exam 2026: कुवैत और दुबई के उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन की सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगी परीक्षा

Thu, 26 Mar 2026 05:37 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Exam City Slip OUT: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कुवैत और दुबई में जेईई मेन 2026 सत्र 2 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Exam City Slip: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कुवैत और दुबई में जेईई मेन 2026 सत्र 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। अब ये उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एनटीए ने पहले 21 मार्च, 2026 को अन्य उम्मीदवारों के लिए सूचना पर्ची जारी की थी। वहीं, बहरीन से पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एजेंसी भारतीय दूतावास के साथ समन्वय कर रही है और जल्द ही अपडेट साझा करेगी।

उम्मीदवार ध्यान दें कि जेईई मेन 2026 सत्र 2 की शहर की सूचना पर्ची प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) नहीं है। यह केवल परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में अग्रिम जानकारी प्रदान करती है। परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, जेईई मेन 2026 सत्र 2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए परीक्षा 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल, 2026 को होगी, जबकि पेपर 2ए (बी. आर्किटेक्चर) और पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) के लिए परीक्षा 7 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों के 15 केंद्रों पर भी आयोजित होगी। इससे उम्मीदवारों को अपने निकटतम केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन

समस्या आने पर यहां करें संपर्क

परीक्षा शहर में बदलाव या किसी अन्य संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए से फोन (011-40759000) या ईमेल (jeernain@nta.ac.in) के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी सभी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें। 

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब “City Slip/Exam City Intimation” लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें। 
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • लॉगिन करने के बाद आपके स्क्रीन पर आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
  • डाउनलोड और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
  • सिटी स्लिप को PDF में डाउनलोड करें और जरूरत पड़ने पर प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें