रिपोर्ट्स के अनुसार, NIOS 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द जारी कर सकता है। जून पहले सप्ताह में परिणाम जारी होने की संभावना है। पिछले साल, NIOS के 10वीं बोर्ड के नतीजे 5 जून और 12वीं के नतीजे 4 जून को जारी किए गए थे।
नतीजे जारी होने के बाद ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां NIOS Result टैब पर क्लिक करें।
- 10वीं के लिए रिजल्ट फॉर सेकेंडरी एग्जामिनेशन और 12वीं के नतीजे देखने के लिए रिजल्ट फॉर सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- यहां बताए गए बॉक्स में अपनी बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा।
- इसका एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
सीधे NIOS के रिजल्ट पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।