आवश्यक दस्तावेज
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा जारी एनआईओएस पहचान पत्र, एनआईओएस हॉल टिकट 2025 और आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान प्रमाण अनिवार्य रूप से ले जाना होगा, क्योंकि इनके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
छात्र अपना एनआईओएस प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in/search/hall-ticket पर जाएं।
- अपना नामांकन संख्या दर्ज करें।
- थ्योरी परीक्षा के लिए हॉल टिकट का चयन करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एनआईओएस हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।