NIOS 12th Result 2026 OUT: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 सत्र की कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। विद्यार्थी आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपने नामांकन (Enrollment) नंबर की सहायता से ऑनलाइन परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई 2026 तक आयोजित की गई थीं।
10 जून से करें पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन
ऐसे छात्र जो अपने परिणाम में सुधार की संभावना देखते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन अथवा जांच के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून से 25 जून 2026 तक खुली रहेगी।
एनआईओएस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कक्षा 12वीं सार्वजनिक परीक्षा 2026 के परिणाम में सुधार के लिए छात्र रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या उत्तर पुस्तिका जांच (Re-checking) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुल्क
| परीक्षा |
कक्षा |
पुनर्जांच शुल्क (प्रति विषय) |
पुनर्मूल्यांकन शुल्क (प्रति विषय) |
| सार्वजनिक परीक्षा (Public Exam) |
वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) |
400 |
1000 |
| ऑन डिमांड परीक्षा (ODE) |
वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) |
400 |
1200 |