फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा स्थगित, जानें क्या है नई तारीख

Sun, 06 Oct 2019 08:31 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्तूबर माह में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। इसमें एआईओएस ने कहा है कि 'विधान सभा चुनावों और 21 अक्तूबर 2019 को होने वाले उप चुनाव के कारण माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कोर्सेज की परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं। ये परीक्षाएं अक्तूबर 2019 में आयोजित होनी थीं। ऑल इंडिया परीक्षा केंद्रों के लिए इन्हें अब 4 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।'

विज्ञापन


पहले एनआईओएस की 12वीं कक्षा के इकोनॉमी और 10वीं के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षा 21 अक्तूबर को होनी थी। इन्हें अब 4 नवंबर, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। हालांकि परीक्षा का समय दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का ही रहेगा। 

ये भी पढ़ें : यूट्यूब और ब्लॉगिंग से कैसे कर सकते हैं बंपर कमाई, यहां हैं आसान टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एनआईओएस द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, ये परीक्षाएं 3 अक्तूबर 2019 से शुरू होकर 1 नवंबर 2019 तक चलनी थीं। अब ये परीक्षा 4 नवंबर को खत्म होगी। क्योंकि 21 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 4 नवंबर को आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें : IGNOU दे रहा है कैश प्राइज जीतने का मौका, यहां करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें