फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS 10th and 12th Result 2021: एनआईओएस की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 14 Jan 2022 07:51 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS 10th and 12th Result 2021: एनआईओएस की ओर से अक्तूबर-नवंबर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 नवंबर से 15 नवंबर, 2021 तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 57 हजार उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 
विज्ञापन
NIOS 10th and 12th Result 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS 10th and 12th Result 2021 : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (एनआईओएस) ने अक्तूबर-नवंबर में आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी छात्र उस परीक्षा मं शामिल हुए थे, वह एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट  nios.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एनआईओएस की ओर से अक्तूबर-नवंबर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 नवंबर से 15 नवंबर, 2021 तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 57 हजार उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन


NIOS 10th and 12th Result 2021 : छात्र उत्तीर्णता प्रतिशत भी जारी
एनआईओएस ने परीक्षा के परिणामों के साथ ही छात्र उत्तीर्णता के प्रतिशत को भी जारी कर दिया है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार दसवीं कक्षा का उत्तीर्णता प्रतिशत 57 फीसदी रहा। वहीं, बारहवीं कक्षा का उत्तीर्णता प्रतिशत 42.63 फीसदी रहा। बोर्ड ने यह भी बताया कि दसवीं की परीक्षा में 29 हजार छात्र शामिल हुए थे। वहीं, बारहवीं कक्षा में 34 हजार छात्र शामिल हुए थे। 
विज्ञापन




NIOS 10th and 12th Result 2021 : परिणाम को कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या results.nios.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर Examination/Results के सेक्शन में जाएं।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना इनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।

5. अब कैप्चा दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें