फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Hall Ticket: एनआईओएस ने जारी किए प्रायोगिक परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र, पढ़ें 10वीं-12वीं की परीक्षा का अपडेट

Tue, 14 Mar 2023 08:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Class 10th 12th Admit Card 2023 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
NIOS 10th 12th Exam Admit Card - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS 10th, 12th Hall Ticket 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने NIOS एडमिट कार्ड 2023 को आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए NIOS 10वीं, 12वीं हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने NIOS नामांकन संख्या के साथ लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन

NIOS Board Exam मार्च और अप्रैल में होंगी परीक्षाएं

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2023 में आयोजित की जानी हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एनआईओएस एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका सख्ती से पालन करें। एनआईओएस 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2023 उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) प्रैक्टिकल हॉल टिकट डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई या उसमें कोई गड़बड़ी होने पर वे तुरंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के अपने क्षेत्रीय केंद्र को सूचित करें।

 

विज्ञापन

NIOS Board Exam 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार कक्षा 10वीं, 12वीं प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए एनआईओएस हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'एनआईओएस 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2023' लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर एनआईओएस नामांकन संख्या दर्ज करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
  4. NIOS 10वीं, 12वीं हॉल टिकट में उल्लेखित विवरण सत्यापित करें।
  5. एनआईओएस प्रायोगिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें