फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

Tue, 14 Mar 2023 06:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2023 Results Out: इस साल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2023 का परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी किया है। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पांच मार्च को ही आयोजित की गई थी। बीते साल परीक्षा के 10 दिन में परिणाम घोषित कर दिए गए थे।
विज्ञापन
NEET PG 2023 Exam Result Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 Result Out:  नीट पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम में उत्तीर्ण घोषित सभी विद्यार्थियों को बधाई। NBEMS ने फिर से NEET-PG परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं! जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  

 

NEET PG में 2.90 लाख चिकित्सा स्नातक हुए थे शामिल

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित की गई थी। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने भाग लिया था। पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। 

NEET PG 2023 Result रिकॉर्ड नौ दिन में जारी

इस साल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2023 का परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी किया है। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पांच मार्च को ही आयोजित की गई थी। बीते साल परीक्षा के 10 दिन में परिणाम घोषित कर दिए गए थे। यह रिकॉर्ड इस साल टूट गया और एनबीई ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एनबीईएमएस ने बताया कि उम्मीदवार 25 मार्च से अपने स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

 

NEET PG Result CutOff 2023 यहां देखें श्रेणी वार कट-ऑफ अंक

 

उम्मीदवारों की श्रेणी

न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड

कट-ऑफ स्कोर (800 में से)

सामान्य / ईडब्ल्यूएस 50वां पर्सेंटाइल 291
सामान्य - पीडब्ल्यूबीडी 45वां पर्सेंटाइल 274
एससी/ एसटी/ ओबीसी (एससी/ एसटी/ ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित) 40वां पर्सेंटाइल 257
विज्ञापन

बीते साल NEET PG 2022 का ऐसा था Cut-Off स्कोर

बीते साल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2022 का परिणाम जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी जारी की थी। बीते साल जहां सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 रहा था। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 थी, और यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 260 रही थी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें