परीक्षा की तारीख और समय
एनआईएमसीईटी 2025 परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, 10 से 12 जून तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। परिणाम 27 जून को शाम 5 बजे जारी होंगे।
NIMCET Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न
एनआईएमसीईटी 2025 परीक्षा एकल प्रश्न पत्र के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। यह प्रश्न चार प्रमुख विषयों पर आधारित होंगे: गणित, विश्लेषणात्मक योग्यता और लॉजिकल रीजनिंग, कंप्यूटर जागरूकता और सामान्य अंग्रेजी।
सबसे अधिक वेटेज गणित को दिया गया है, जिसमें 50 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 12 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 3 अंक की कटौती होगी। विश्लेषणात्मक योग्यता और लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर पर 6 अंक और गलत उत्तर पर 1.5 अंक की कटौती होगी। कंप्यूटर जागरूकता से जुड़े 20 प्रश्न होंगे, जिन पर वही अंकन लागू होगा – 6 अंक सही उत्तर पर और 1.5 अंक की कटौती गलत उत्तर पर। सामान्य अंग्रेजी के 10 प्रश्न होंगे, जिनमें सही उत्तर पर 4 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
इस प्रकार, पूरे पेपर का कुल अधिकतम अंक 1000 होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक से अधिक उत्तर चिह्नित करने पर उस उत्तर को गलत माना जाएगा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
NIMCET 2025: सीट मैट्रिक्स
इस वर्ष कुल 1,285 सीटों पर MCA में प्रवेश दिया जाएगा। नीचे सभी भाग लेने वाले संस्थानों की सीटें दी गई हैं:
| संस्थान का नाम |
कुल सीटें |
| NIT अगरतला |
60 |
| MNNIT इलाहाबाद |
116 |
| MANIT भोपाल |
115 |
| NIT दिल्ली |
10 |
| NIT दिल्ली (स्ववित्तपोषित) |
15 |
| NIT जमशेदपुर |
115 |
| NIT कुरुक्षेत्र |
64 |
| NIT कुरुक्षेत्र (स्ववित्तपोषित) |
42 |
| NIT रायपुर |
110 |
| NIT मेघालय |
20 |
| NIT त्रिची |
115 |
| NIT वारंगल |
58 |
| NIT पटना (डेटा साइंसेज) |
40 |
| NIT पटना (डेटा साइंसेज - स्ववित्तपोषित) |
40 |
| NIT पटना (AI & IoT) |
40 |
| NIT पटना (AI & IoT - स्ववित्तपोषित) |
40 |
| IIIT भोपाल |
75 |
| IIIT वडोदरा (गांधीनगर) |
120 |
| IIIT वडोदरा (अंतरराष्ट्रीय - दीव) |
90 |
| कुल सीटें |
1,285 |
NIMCET 2025: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Candidate Login” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर जाकर ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।