फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE: हरियाणा कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए डेटशीट जारी; चार जुलाई को 12वीं, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं के एग्जाम

Tue, 03 Jun 2025 11:13 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Supplementary Time Table: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षा 4 जुलाई को और 10वीं की परीक्षाएं 5 से 14 जुलाई के बीच होंगी। 
विज्ञापन
HBSE Compartment Exam 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Compartment Exam 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में अंक सुधार की जरूरत है, वे इस सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

4 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को करवाया जाएगा। इसी प्रकार सेकेंडरी (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट (EIOP), पूर्ण विषय एवं अंक सुधार परीक्षाएं 5 जुलाई से 14 जुलाई तक संचालित होंगी। दोनों परीक्षाओं के तिथि-पत्र की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी। संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। 

HBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025

हरियाणा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 एक ही दिन यानी 4 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में होगी, जिसका समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र जरूर लेकर आएं। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

HBSE कक्षा 10 पूरक परीक्षा समय सारणी 2025

परीक्षा तिथि समय विषय
5 जुलाई दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अंग्रेजी
7 जुलाई दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हिंदी
8 जुलाई दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक गणित (स्टैंडर्ड), गणित (बेसिक)
9 जुलाई दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सामाजिक विज्ञान
10 जुलाई दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक विज्ञान
11 जुलाई दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, संस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)
11 जुलाई दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक चित्रकला, कृषि, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, गृह विज्ञान, संगीत हिंदुस्तानी (MHV, MHI, MHP), पशुपालन, नृत्य, रिटेल (NSQF), प्राइवेट सुरक्षा (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), आईटी-ITES (NSQF), ब्यूटी एंड वेलनेस (NSQF), शारीरिक शिक्षा (NSQF), कृषि (NSQF), पर्यटन एवं आतिथ्य (NSQF), परिधान, घरेलू साज-सज्जा (NSQF), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (NSQF), स्वास्थ्य सेवा (NSQF), ऊर्जा (NSQF), प्लंबिंग (NSQF), निर्माण (NSQF), मीडिया एवं मनोरंजन (NSQF)
14 जुलाई दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आईटी एंड आईटीईएस (केवल गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, SLCE सेक्टर-28, फरीदाबाद के लिए)
14 जुलाई दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)
विज्ञापन

13 जून तक करें आवेदन

कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2025 से शुरू हो गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून 2025 तय की गई है। छात्र 4 जून 2025 से 8 जून 2025 तक 300 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को 9 जून 2025 से 13 जून 2025 तक 1000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना पड़ेगा। बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 13 जून 2025 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Haryana Board 10th-12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुल 92.49% छात्र पास हुए हैं। लड़कियां 94.06% के साथ आगे रहीं, जबकि 91.07% लड़के सफल हुए। वहीं कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 85.66% छात्र सफल हुए। स्ट्रीमवार परिणाम की बात करें तो कॉमर्स में 92.20%, आर्ट्स में 85.31% और साइंस में 83.05% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां 89.41% छात्राएं पास हुईं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 81.86% रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें