NIMCET Round 1 Seat Allotment Result: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), तिरुचिरापल्ली ने निमसेट काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया था, वे अब अपना आवंटन स्टेटस nimcet.admissions.nic.in. पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
उम्मीदवारों की रैंक, वरीयता, श्रेणी और सीट की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं। एक बार आवंटित होने के बाद, कोई बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए छात्रों को अपनी सीट के विवरण की सावधानीपूर्वक समीक्षा करनी चाहिए।