28 अप्रैल तक करें संपादित
उम्मीदवारों के पास अपने निमसेट आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए 28 अप्रैल, 2024 तक का समय है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के अंत में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 28 मई से 8 जून 2024 तक डाउनलोड कर सकेंगे।
निमसेट एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या समस्या के मामले में, उम्मीदवारों को 01 जून से 05 जून, 2024 के बीच nimcet@nitjsr.ac.in पर एक ईमेल भेजना होगा।