फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIIFT 2023: एनआईआईएफटी के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ी; यहां जानें कैसे करना है अप्लाई

Fri, 07 Apr 2023 11:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIIFT 2023 Application Deadline: नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIIFT) की ओर से एनआईआईएफटी में सत्र 2023-24 के लिए दाखिलों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
NIIFT Students - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIIFT 2023 Application Deadline: नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIIFT) की ओर से एनआईआईएफटी में सत्र 2023-24 के लिए दाखिलों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दी है। पंजीकरण प्रक्रिया 31 मार्च, 2023 से शुरू हुई थी। आवेदन पत्र संस्थान के प्रवेश पोर्टल niiftindia.com पर ऑनलाइन खुला है।

विज्ञापन

 


NIIFT 2023 परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। NIIFT 2023 की फाइनल मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा क्रिएटिव एप्टीट्यूड इन फैशन टेस्ट (CAFT) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्रिएटिव एप्टीट्यूड इन फैशन टेस्ट की तारीखों की घोषणा करेगा।
 
विज्ञापन

NIIFT 2023 Application Deadline:आवेदन फॉर्म भरने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट niiftindia.com पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक विवरण दर्ज करें और सफलतापूर्वक पंजीकरण करें।
  4. आवश्यकतानुसार दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए पेज का प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें