पीजी प्रोग्राम्स के लिए 1,973 उम्मीदवारों ने स्टेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1,519 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इंटरव्यू में कैंडिडेट्स का मूल्यांकन करियर ओरिएंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, जनरल अवेयरनेस और प्रोग्राम की उपयुक्तता जैसे मापदंडों पर किया गया, जो कुल 100 अंकों पर आधारित था।
यूजी कोर्सेज के लिए 10,869 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,859 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस तरह 81.51% की उपस्थिति दर्ज की गई।
NIFT कट-ऑफ 2025 और काउंसलिंग अपडेट
रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही निफ्ट काउंसलिंग की तारीखें भी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in/admission पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कट-ऑफ, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट अलॉटमेंट की किसी भी सूचना से चूक न जाएं।
NIFT 2025 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।
- होमपेज पर “NIFTEE 2025 - Click here to download final score card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करके रखें।