NIFT 2023 Admit Card 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) आज स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- niftadmissions.in के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। इनमें बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ डिजाइन और मास्टर्स ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी निफ्ट 2023 एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइटों nift.ac.in और niftadmissions.in पर ऑनलाइन एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे।
NIFT 2023 यूजी और पीजी प्रवेश परीक्षा पांच फरवरी को
निफ्ट पांच फरवरी, 2023 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में सभी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में प्रवेश पोर्टल पर अपने पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र देख सकेंगे। लिखित प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा।
NIFT 2023 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट Nift.ac.in या niftadmissions.in पर जाएं
- होम पेज पर, ऑनलाइन सीबीटी निफ्ट 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अगली विंडो पर, रोल नंबर, जन्म तिथि और ईमेल आईडी सहित क्रेडेंशियल डालें।
- अब सबमिट करें और NIFT 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें।