इस दिन होगी परीक्षा
निफ्ट 2025 परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को दो पालियों में किया जाएगा। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षण एजेंसी ने कहा कि, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह NIFTEE- 2025 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है। NIFTEE- 2025 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।"