CTET December Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए थे इतने अंक
सीटीईटी योग्यता अंकों के अनुसार, सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी जिन्होंने न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हैं या 150 में से 90 अंक प्राप्त किए हैं तथा एससी, एसटी, ओबीसी अभ्यर्थी जिन्होंने 55% या 82 अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
CTET December Marksheet: जल्द डिजिलॉकर पर अपलोड होगी मार्कशीट
सीबीएसई बोर्ड ने कहा, "उम्मीदवारों की मार्कशीट और योग्यता प्रमाण पत्र भी जल्द ही डिजिलॉकर में अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर-2024 के अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।"