फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIFT Admit Card 2025: निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें पाठ्यक्रम-वार एग्जाम का समय

Tue, 04 Feb 2025 01:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIFT Admit Card 2025 Out: एनटीए ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे हैं वे नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIFT Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exams.nta.ac.in/NIFT) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "निफ्टी-2025 के लिए एडमिट कार्ड https://exams.nta.ac.in/NIFT/ और https://exams.nta.ac.in/NIFT/ वेबसाइटों पर जारी किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग के साथ निफ्टी-2025 के अपने एडमिट कार्ड (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) डाउनलोड करने और उसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ने की आवश्यकता है।"

विज्ञापन

NIFT Exam Date: परीक्षा तिथि

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी को आयोजित करेगी। निफ्ट प्रवेश परीक्षा- 2025 हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में देश को 81 शहरों में स्थित लगभग 92 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)/ पेपर आधारित टेस्ट (PBT) दोनों मोड आयोजित होंगी।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

पाठ्यक्रम-वार एग्जाम का समय

 
इवेंट्स परीक्षा परीक्षा समय मोड
डिजाइन स्नातक जीएटी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सीबीटी
  सीएटी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीबीटी
फैशन टेक्नोलॉजी में स्नातक जीएटी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सीबीटी
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ डिजाइन दोनों जीएटी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सीबीटी
  सीएटी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीबीटी
डिजाइन के मास्टर जीएटी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सीबीटी
  सीएटी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीबीटी
फैशन प्रबंधन में मास्टर जीएटी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सीबीटी
मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ डिजाइन दोनों जीएटी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सीबीटी
  सीएटी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीबीटी
फैशन टेक्नोलॉजी में मास्टर जीएटी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सीबीटी
एनएलईए बैचलर ऑफ डिजाइन जीएटी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सीबीटी
एनएलईए बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जीएटी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सीबीटी
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (nift.ac.in) पर जाएं
  • अब होमपेज पर उपलब्ध NIFT एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  • आपको निफ्ट एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा उसे डाउनलोड कर लें।
  • अंत में परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें