बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि रेगुलर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र 20 जनवरी से पहले और प्राइवेट परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र महीने के अंत में जारी कर दिया जाएगा।
बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की अंतिम सूची और रोल नंबर स्कूल को भेज दिए हैं। रेगुलर छात्रों को प्रवेश पत्र के लिए विद्यालय से संपर्क करना होगा। जबकि, प्राइवेट छात्रों के प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। प्रवेश पत्र को लॉगिन आईडी और पासवर्ड के बिना डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।
बोर्ड के अधिकारियों एवं स्कूल के प्रधानाचार्यों का कहना है कि सीबीएसई से जुड़ी जानकारी के लिए परीक्षार्थी और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें। प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की जानकारी, समय के साथ परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी होगी।
इन चीजों पर है प्रतिबंध -
बोर्ड परीक्षा में कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त माना है। जो परीक्षार्थी किसी भी प्रतिबंधित सामान को परीक्षा में लेकर जाता है तो उस पर बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई भी की जाती है। फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। अब बोर्ड परीक्षा के दौरान सीबीएसई (CBSE) के दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थी डिजिटल या स्मार्ट घड़ी नहीं पहन सकेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया कि परीक्षा के दौरान हर कमरे में घड़ी लगी रहेगी, वह हर घंटे के बाद घंटी बजाएगी। ऐसे में घड़ी पहनकर आने वालों की घड़ी परीक्षा के दौरान निकाल ली जाएगी। सीबीएसई की ओर से यह नियम पहली बार लागू किया गया है। सीआईएससीई की परीक्षाओं में भी बदले नियम लागू होंगे।
सीबीएसई की ओर से होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में डिजिटल या स्मार्ट घड़ी पर पहले से ही पाबंदी है। अब दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भी बदले नियम लागू होंगे। सीबीएसई के साथ ही सीआईएससीई (CISCE) ने भी दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को डिजिटल और स्मार्ट घड़ी पहनकर केंद्र पर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि यदि कोई परीक्षार्थी केंद्र पर स्मार्ट घड़ी पहनकर चले आए तो भीतर प्रवेश से पहले उन्हें घड़ी खोलनी पड़ेगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि परीक्षा केंद्र के कमरों में दीवार घड़ी लगी रहेगी, हर घंटे पर घंटी बजाकर समय की सूचना दी जाएगी। कोई परीक्षार्थी घड़ी पहनकर आएगा तो उतरवा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- एग्जाम टिप्स : दसवीं में चैप्टर वाइज याद करें गणित के सूत्र, पूरे अंक पाने के लिए करें ये जरूरी काम
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।