फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIFT 2023 Admission: एनआईएफटी के लिए दाखिला आवेदन सिर्फ 31 दिसंबर तक, परीक्षा पांच फरवरी को

Fri, 30 Dec 2022 11:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIFT 2023 Admission Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) शनिवार, 31 दिसंबर को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए निफ्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा।
विज्ञापन
NIFT 2023 Admission Registration - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIFT 2023 Admission Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) शनिवार, 31 दिसंबर को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए निफ्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- niftadmissions.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

लागू आवेदन शुल्क के अतिरिक्त 5,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण एक जनवरी, 2023 से आठ जनवरी, 2023 तक है। आवेदन पत्र को संपादित या अपडेट करने की विंडो नौ जनवरी, 2023 से 12 जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी।   

NIFT 2023 यूजी और पीजी प्रवेश परीक्षा पांच फरवरी को

निफ्ट पांच फरवरी, 2023 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में सभी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में प्रवेश पोर्टल पर अपने पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र देख सकेंगे। लिखित प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा।

 

विज्ञापन

NIFT 2023 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

निफ्ट 2023 आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाण-पत्र, विकलांगता का प्रमाण-पत्र (यदि कोई हो), श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि कोई हो), हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज, फोटोग्राफ की स्कैन की गई इमेज और शुल्क भुगतान के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का विवरण शामिल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें