NID DAT Admit Card 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NIT) में डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) के लिए होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र कल यानी दो जनवरी को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एनआईडी परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण किया है। वे परीक्षा पोर्टल admissions.nid.edu पर लॉग इन करके अपना एनआईडी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। एनआईडी डीएटी प्रवेश पत्र बी.डेस और एम.डेस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
चरण 1: सबसे पहले एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admission.nid.edu पर जाएं।
चरण 2: 'डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर B.Des & M.Des DAT Prelims Exam 2023-24 पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: उम्मीदवार स्क्रीन पर एनआईडी एडमिट कार्ड 2023 दिशानिर्देश देख सकते हैं। निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अधिसूचना बॉक्स के खिलाफ टिक पर क्लिक करें।
अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कुरुक्षेत्र, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, नागपुर, पटना, रांची, रायपुर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।